DESK : प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो जाने पर प्रेमी ने उससे मिलने के लिए बाबा का भेष धारण किया और उसके गांव पहुंच गया। हालांकि प्रेमी अपनी योजना में सफल नहीं हो पाया, क्योंकि इतनी कम उम्र के बाबा के रूप रंग को देख गांव वालों ने उसे चोर समझ बैठा और बाबा बना प्रेमी फंस गया। घटना ओडिशा के जाजपुर जिले की है।
हालांकि उसके चाल-चलन व हाव-भाव को देखकर लड़की के पिता व परिवार के अन्य लोगों को उस पर संदेह हुआ। लड़की की मां का हाथ देखने के बाद जैसे ही वह गांव में निकला, लोग उसे बच्चा चोर समझ बैठे और फिर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस ने उसे पकड़कर थाना ले आई और पूछताछ शुरू की।
पूछताछ से पता चला कि प्रेमिका के परिवार वाले उनके प्रेम प्रसंग को मानने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में छात्र ने बाबा का भेष धारण किया और उससे मिलने के लिए उसके घर चला आया। स्थानीय निवासी संजय जेना ने कहा कि बाबा रूपी छात्र को देखते ही संदेह हो गया। इसके बाद जब हमने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह रुकने के बजाय आगे बढ़ गया।
इसके बाद मैंने उसका हाथ पकड़ लिया व कहां से आए हो पूछा। इस पर छात्र ने कहा कि वह हिमालय से आया है। जब हमने उसका बैग देखा तो उसके बैग में एक समान रंग के आधा किलो चावल व कुछ पांच रुपये वाले सिक्के थे। छात्र की आयु व बाल-दाढ़ी देखकर संदेह हुआ। दाढ़ी खींचा तो दाढ़ी निकल आई। पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।