2021/01/04

बिहार में विवाहिता से शादी रचाना युवक को पड़ा महंगा,लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा

DARBHANGA : तारडीह क्षेत्र के एक गांव में गत दो जनवरी की रात प्रेम -प्रसंग में विवाहिता महिला से शादी करने वाले राजू सदा को उस समय महंगा पड़ा जब लोगों ने पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कद दी। बताया जाता है कि राजू सदा का अपने ग्रामीण जोखन सदा की पत्नी रासो देवी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जबकि युवक भी पहले से शादीशुदा था। 

विवाहिता महिला के देवर विमल सदा ने बताया कि मेरा बड़ा भाई जोखन सदा लुधियाना में काम करता है और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर ग्रामीण पंचायत के दौरान दो बार राजू सदा से दण्ड भी लिया गया था। उन्होंने बताया कि गत दो जनवरी की रात करीब 1. 30 बजे राजू सदा अचानक आंगन आया और मेरी भाभी का हाथ पकड़ कर ले जा रहा था। 

कुत्ते के काफी भौंकने पर जैसे ही मैं घर से बाहर निकला वैसे ही राजू सदा भागने लगा। मंै हल्ला करते हुए पीछा करने लगा। हल्ला सुनकर लोगों ने चारों ओर से घेर कर खदेड़ कर पकड़ लिया। लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। काफी हो हल्ला के बाद 30 हजार रुपये दण्ड लेने के बाद युवक राजू सदा को छोड़ दिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि उसके द्वारा गलती दोहराने पर 50 हजार रूपये दण्ड लिया जाएगा।