2021/01/18

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने अर्धनिर्मित पिस्टल और मैगजीन के साथ एक महिला समेत चार को किया गिरफ्तार

MUNGER :  जिला पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने अवैध हथियार के काले कारोबार पर अंकुश लगते हुए मुंगेर और भागलपुर में छापेमारी कर हथियार तस्करों के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है. इस छापेमारी में भागलपुर ज़िला के शाहकुंड, मुंगेर के हवेली खड़गपुर अनुमंडल के मुज़्ज़फरगंज और रटैथा गांव में छापेमारी कर मिनीं गैन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया. 

हवेली खड़गपुर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के विरुद्ध अपने अभियान को तेज करते हुए थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री के साथ चार पुरुष सहित एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 

उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज गांव में पुलिस को गुप्त सूचना मिली की रतैठा निवासी पप्पू साह के घर पर मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है। जिसके बाद मामले को लेकर खड़गपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। 

जहां भारी मात्रा में हथियार बनाने के सामान बरामद किए गए। फिर सूचना पर आगे मुजफ्फरगंज में छापेमारी की गई। एसडीपीओ पांडे ने बताया कि मुढ़ेरी के मुजफ्फरगंज निवासी शंभू विश्वकर्मा के घर से लेंथ मशीन, तीन अर्द्धनिर्मित पिस्टल, कई बैरल बरामद किए गए।

 साथ ही शंभू विश्वकर्मा की निशानदेही पर कासिम बाजार थाना क्षेत्र निवासी अरविंद शर्मा, जयकुमार, भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के मुंजल गांव का निवासी मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर मुंजल गांव में छापेमारी की गई जहां भारी पैमाने पर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। जहां पिस्टल के बैरल एवं पार्ट्स बनाए जाते थे। वहां से अन्य सुनसान जगह पर पिस्तौल बनाने का कार्य किया जाता था।

गिरफ्तार अरविंद लेंथ का एक्सपर्ट कारीगर
वहीं थ्रेड कटिंग मशीन भी बरामद किया गया जो पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि थ्रेड कटिंग मशीन से ही बैरल में थ्रेड बनाया जाता है। जिससे कि फायरिंग के समय गोली नाचते हुए निकलती है। मामले में चार पुरुष समेत एक महिला संगीता देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक मुंगेर क्षेत्र में बंगाल निर्मित असेंबल पिस्टल के समान आते थे। गिरफ्तार अरविंद कुमार जो लेथ का एक्सपर्ट कारीगर है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अवैध हथियार निर्माण में लग गया।

छापेमारी स्थल से बरामद हथियार व सामान

तीन लेथ मशीन एवं 3 ग्रेंडर मशीन बरामद किए गए। वही बेस्ट मशीन, 2 ड्रिल मशीन, छोटा एक ड्रिल मशीन, बड़ा एक बफर ग्राइंडर मशीन, एक ग्राइंडर मशीन, ऐप मिलिंग बेस मशीन, एक मोटर, एक बार कटिंग मशीन, 2 गियर बॉक्स, लेथ मशीन 1 बेड, 1 टेलस्टॉक, 1 टूल पोस्ट, 1 रक्षक, 1 ड्रिल बेस मशीन, 1 लेथ मशीन, लीड स्क्रु, 1 लेथ मशीन का स्टैंड, 1 लेथ मशीन का बेटू, 1 मीनिंग बेस, 1 मीनिंग बॉडी, 1 मिलिंग प्रोसेस लाइट, 1 लेट पुली अटैचमेंट, 1 क्रॉस स्लाइड, 1 लेट हेड, 1 लोहा पट्टी, 1 बड़ा ड्रिल मशीन, 1 अर्ध निर्मित पिस्टल, A3 बैरल साथ अर्ध निर्मित बैरल, 1 छोटा बड़ा रेती, 12 पीस हैंड ड्रिल सहित अन्य सामान बरामद हुए।