2021/01/24

समस्तीपुर में हादसा :अनियंत्रित ट्रैक्टर ओवर ब्रिज के नीचे गिरा,ड्राइवर व मजदूर हालत नाजुक

SAMASTIPUR : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरने वाली ओवरब्रिज पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया जिससे विद्युत तार टूट गया। वहीं ट्रैक्टर से डीजल का रिसाव हो रहा था। पुल के नीचे से गुजर रहे लोगों के तेज आवाज से अफरातफरी मच गई। ये घटना की मामला दरभंगा समस्तीपुर मुख्यपथ की हैं।

घटना की सूचना आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। धीरे-धीरे दर्जनों की संख्या में लोग का जमावड़ा घटना स्थल पर लग गया।सभी अपने मोबाइल से हवा में लटके ट्रैक्टर की तस्वीर कैद कर रहे थे। ईस हादसे में ट्रैक्टर चालक और एक मजदूर
बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटे आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वजह से कुछ देर के लिए पुल पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर विद्युत विभाग में कहीं काम पर था लौटने के समय ये घटना हो गई।ट्रैक्टर कल्याणपुर जा रही थी इस क्रम में पुल पर अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर के रेलिंग तोड़कर हवा में लटकने के क्रम में विद्युत तार में झटका लगने से टूट कर नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, सूचना मिलते ही विद्युत बाधित कर दिया गया। इससे टूटी तार से स्पार्क होने से आसपास के लोग काफी भयभित हो उठे थे।