BEGUSARAI : बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया मथुरापुर में आपसी विवाद में प्रशांत दास की 24 वर्षीय पत्नी रजनी कुमारी की हत्या पंखे में फांसी लगा कर कर दी गई। स्वजनों ने आनन-फानन में पंखे से उतार कर इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुश्तैनी भूमि को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार मृतिका के पति प्रशांत दास व भैंसुर पप्पु तांती उर्फ प्रहलाद आजाद से पुश्तैनी भूमि को लेकर विवाद था। नगर थाना के समक्ष दिए फर्द बयान में फुलवडिय़ा थाना क्षेत्र के बारो कादिरचक निवासी विष्णुदेव दास की पत्नी गीता देवी ने कहा है कि उनकी बेटी अपने भैंसुर द्वारा बाजार स्थित पुश्तैनी जमीन बेच कर पैसा हजम किए जाने का बराबर विरोध करती थी। विरोध करने भैंसुर, गोतनी द्वारा गाली- गलौज किया जाता था।
बुधवार की शाम भैंसुर, गोतनी अल्पना देवी ने स्वजनों के साथ मिलकर पंखे में फांसी लगा कर हत्या कर दी। बुधवार की शाम मथुरापुर के ग्रामीणों द्वारा उनकी बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर मायके से लोग मथुरापुर पहुंचे और इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में बलिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राम प्रताप पासवान ने बताया कि मृतिका के स्वजनों के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Input-dainik jagran