DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार के सिवान की प्रियंका पांडेय की तारीफ की। साथ ही मुंगेर के तारापुर में अंग्रेजों की गोलियों से शहीद हुए देशभक्तों को नमन किया।
प्रधानमंत्री ने की सिवान के प्रियंका की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में बताया कि प्रियंका पांडेय ने उन्हें देश की विभूतियों को जानने की दिशा में उठाए गए अपने पहले कदम की जानकारी दी। वे अपने घर से 15 किमी देर स्थित देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सिवान के जीरादेई स्थित पैतृक आवास गईं। उन्हें वहां राजेंद्र प्रसाद की लिखीं पुस्तकें मिलीं। प्रधानमंत्री ने बताया कि प्रियंका ने उनसे डाॅ. राजेद्र प्रसाद के घर आए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक ऐतिहासिक तस्वीर भी साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रियंका का यह कदम दूसरे लोगों को भी प्ररित करेगा।
Priyanka Pandey from Bihar decided to do something unique- she travelled close to her home, to Dr. Rajendra Prasad Ji's ancestral place. She felt inspired by that visit. #MannKiBaat pic.twitter.com/xd9djsZSL1
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुंगेर के रहने वाले जयराम विप्लव की भी चर्चा की, जिन्होंने 'नमो' एप पर 15 फरवरी 1932 को तारापुर में अंग्रेजों की गोलियों से शहीद हुए देशभक्तों की जानकारी दी। जयराम ने प्रधानमंत्री को बताया कि देशभक्तों का एकमात्र अपराध यह था कि वे 'वंदे मातरम' और 'भारत मां की जय' के नारे लगा रहे थे। प्रधानमंत्री ने उन शहीदों काे नमन किया।