2021/01/08

समस्तीपुर : DSP के नेतृत्व में शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा,कई लोग हिरासत में

SAMASTIPUR : जिले के रोसड़ा डीएसपी सहियार अख्तर के नेतृत्व में विभूतिपुर थानाध्यक्ष के. सी.भारती के सहयोग से बीते दिन थाना क्षेत्र के शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए पटपारा,विभूतिपुर एवं खदियाही में छापेमारी अभियान चलाई गई। 

वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस को पटपारा से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस के द्वारा छापेमारी के क्रम में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। जिससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं पूछे जाने पर डीएसपी सहियार अख्तर ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद जो भी सच्चाई सामने आएगी,वह सार्वजनिक की जाएगी। इस छापेमारी अभियान के मौके पर थाना के कई पुलिसकर्मी एवं चौकीदार मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट