BHAGALPUR : प्रेमिका ने पति का दामन छोड़ कर प्रेमी के घर रहना स्वीकार किया। यह मामला में भागलपुर के नवगछिया इलाके के भवानीपुर ओपी के रायपुर में सामने आया। दो वर्षीय बालक की मां अपहृत महिला ने न्यायालय को बताया कि वे अपने प्रेमी के घर रहना चाहती हैं।
न्यायालय ने पुलिस को उसके प्रेमी के घर महिला को पहुंचाने का निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो भवानीपुर पुलिस ने अपहृत महिला को बरामद किया था। रायपुर निवासी गोरेलाल साह ने भवानीपुर थाना में पुत्री की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाया था।
जिसमें प्रीतम चौरसिया व उसके पिता शंकर चौरसिया को नामजद आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने महिला को बरामद किया। आरोपित प्रीतम चौरसिया को गिरफ्तार किया। महिला का बयान नवगछिया न्यायालय में दर्ज करवाया गया। न्यायालय में महिला ने प्रेमी के घर जाने की इच्छा व्यक्त किया। न्यायालय ने महिला को प्रीतम चौरसिया के घर सुरक्षित पहुंचाने का निर्देश दिया।
यहां बता दें कि महिला शादी के पहले से ही प्रीतम चौरसिया से प्यार करती थी। लेकिन उनकी शादी प्रीतम के साथ नहीं हुई। शादी के बाद महिला को प्रीतम से मिलना जुलना जारी रहा। इसका ससुरालवालों और महिला के स्वजनों ने भी विरोध किया था। इसके कारण एक दिन महिला उसके शादी के करने के लिए घर से ही फरार हो गया।