GAYA : गया में नीमचक बथानी जा रही बस शुक्रवार दोपहर को अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गया से बथानी जाने वाली बस BR 2 AH 2251 मुफस्सिल बस स्टैंड से सवारियों को लेकर चली थी। अतरी के पास पावर हाउस और माला नगर के बीच बस अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।
घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बस में फंसे सवारियों को बाहर निकाला। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को खेत से हटाया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सभी अब खतरे से बाहर हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की पीछे की वजह बस में लगी लोहे की पत्ती का टूटना था। बस के चालक हरेंद्र के अनुसार अचानक पत्ती टूटी और बस अनियंत्रित हो गई और खेत में पलट गई।