DESK : महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए पूरे गांव में उसका पोस्टर दिवारों पर चस्पा और गलियों में फेंक दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव में खलबली मच गई।
मामला महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां प्रेमी ने पोस्टर फेंक कर प्रेमिका की शादी तोड़ने का प्रयास किया। प्रेमिका की फोटो छपवाकर गांव के गली-मोहल्लों में चस्पा कर दिया। मंगलवार की सुबह सड़क पर युवती का पोस्टर देख लोग हैरान रह गए।
पूरे दिन बस उस युवती की चर्चा होती रही। युवती की शादी जहां तय हुई थी, जब बात वहां पता चली तो उनके परिवार में भी खलबली मच गई। लोगों के मुताबिक गांव की गलियों में कुछ पोस्टर फेंके गए थे तो कुछ स्थानों पर चस्पा भी किया गए थे। युवती को बदनाम करने की नियत से पोस्टर चस्पा किए गए थ। पोस्टर में युवती की सेल्फी थी।
वहीं घुघली थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
वहीं घुघली थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
Input-umar ujala