2021/01/31

बिहार :महिला ने दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक के गले में दुपट्‌‌टा लपेट मार डाला

SIWAN : एक 34 वर्षीय महिला ने अपने 22 साल के पूर्व प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी कर दिया. यह घटना बिहार के सीवान जिले की है. आरोपी महिला की पहचान खुदायाजा बेगम के रूप में हुई है. महिला गरिबगंज गांव में अपने घर पर रहती थी जबकि उसका पति असम में रहता है. युगल के दो बेटे भी हैं.

खुदायाजा की माने तो हत्या वाले दिन महिला का पूर्व प्रेमी नशे की हालत में उसके घर पहुंच गया था. घर में उसे अकेला देख वह उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. ऐसा नहीं करने पर उसके पति की हत्या की घमकी दे रहा था. जिससे परेशान होकर खुदायाजा ने उसका गला घोंट दिया. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस ने कहा कि महिला ने आधी रात के आसपास अपराध किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह उसके पूर्व प्रेमी के सो जाने का इंतजार करती रही। फिर बाद में अपने दुपट्टे से रमजान का गला घोंट दिया। प्रेमी की हत्या के बाद सुबह-सुबह वह गौतम बुद्ध नगर पुलिस स्टेशन चली गई और आत्मसमर्पण करते हुए पुलिस को सच्चाई बताई।