DESK : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के एक युवा वैज्ञानिक ने सुसाइड कर ली. युवा वैज्ञानिक ने मुंबई के अनुशक्ति नगर स्थित सरकारी आवास में सुसाइड की. इसके पीछे घरेलु विवाद बताया जा रहा है. युवा वैज्ञानिक का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था. युवा वैज्ञानिक उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे.
ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सिद्धेश्वर गोव ने कहा कि यह घटना गुरुवार को हुई और मृत वैज्ञानिक की पहचान कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अनुज त्रिपाठी के रूप में हुई है. वह बीएआरसी बायोटेक विभाग में वर्ष 2011 से कार्यरत था. 28 जनवरी की सुबह, अनुज और पत्नी सरोज के बीच कथित तौर पर उनके 5 व 3 वर्ष के बच्चों को खिलाने को लेकर तीखी बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने बेडरूम में जाकर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.
गोव ने कहा, सरोज और पड़ोसी घटना की भनक लगते ही उसके रूम की तरफ गए और तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. त्रिपाठी के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और ट्रॉम्बे पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है. हालांकि वैज्ञानिक द्वारा इस घातक कदम को उठाने के वजहों की जांच की जा रही है