NAWADA : रोह थाना क्षेत्र के हाईस्कूल के समीप बाइक से गिरी एक महिला हाईवा की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। बताया जाता है कि ब्रजनंदन प्रसाद अपनी पत्नी के साथ महरांवा जा रहे थे।
इसी दौरान हाईस्कूल के समीप उनकी पत्नी बाइक से गिर पड़ीं। सामने से आ रहे बालू लदे हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से सड़क जाम है।