2021/01/26

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री ने पद से दिया इस्तीफा, लोग हैरान, देश में मची उथल-पुथल

DESK : इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने राष्ट्रपति के बयान के हवाले से यह जानकारी दी है। इस्तीफे के बाद अब नई सरकार बनाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले कोंते ने सीनेट में एक वोट से बचने के बाद अपने गठबंधन के बाहर के सांसदों से आग्रह किया कि वह उनकी अल्पसंख्यक सरकार में शामिल हो जाएं।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण हुए आर्थिक संकट से उबरने के लिए प्रधानमंत्री को बहुमत की जरूरत है इस वजह से उन्होंने सांसदों से उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए आग्रह किया है।
पिछले हफ्ते ही ग्यूसेप कोंते सीनेट में विश्वासमत हासिल कर अपनी सरकार को बचाने में कामयाब हुए थे। इसमें उन्हें गठबंधन का भरपूर सहयोग मिला था। इस दौरान कोंते के पक्ष में 140 वोट पड़े थे और 16 सांसद हाजिर रहे थे। प्रधानमंत्री के पक्ष में वोट ड़ालने वालों में पूर्व पीएम सिलवियो बर्लुस्कोनी के नेतृत्व वाली मध्य-दक्षिणपंथी विचाारधारा की पार्टी के दो बागी सांसद भी थे। सीनट में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा 161 है।