SAHARSA : बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह सोमवार को फुलफॉर्म में दिखी। जिले के तमाम अधिकारियों के साथ उन्होंने क्राइम मीटिंग की और पहली बार अपने कार्यालय में बैठकर सभी थानाध्यक्ष को बुलाकर सभी के साथ बढ़ते अपराध को लेकर बातचीत की। जिले में 1 सप्ताह के अंदर कई घटनाएं घट चुकी है।
सहरसा पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे थे आज पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सहरसा पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने जिले के तमाम थाना सहित ओपी शिविर प्रभारी सहित मुख्यालय डीएसपी, सदर एसडीपीओ के साथ कार्यालय में बैठक आयोजित की और सभी को क्राइम कंट्रोल के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए गए।
साथ ही पुलिस गश्ती को बढ़ाने की भी बात की गई। चौक-चौराहों पर वाहन जांच का भी निर्देश दिया गया साथ ही रातों को सड़कों पर पुलिस की गश्ती बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है।
रिपोर्ट- रितेश हन्नी@सहरसा