KATIHAR : डंडखोड़ा थाना क्षेत्र के रघेली में 13 वर्षीय युवती के साथ एक युवक ने पहले मांग में सिंदूर डाला। इसके बाद दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने हल्ला मचाया तब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कदवा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने मौसी के घर रघेली गांव में एक साल से रह रही थी।
युवती की मां ने घर बुलाई थी। पड़ोस के रहने वाले युवक बबलू शर्मा ने नाबालिग को कहा की उनकी मां ने अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर बबलू ने उस युवती के मांंग पर सिंदूर डाला। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान युवक ने युवती के कपड़े भी फार दिए।
युवती के हल्ला करने पर ग्रामीण युवक के घर पर पहुंचे। जहां युवक के परिजनों ने लड़की पक्ष पर ही आरोप लगाने लगे। कहा कि युवती खुद मेरे घर आई है। इस घटना को युवती के माता-पिता ने कदवा थाना और डंंडखोरा थाना में आवेदन देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन वहां आवेदन नहीं लिया गया। बाद में महिला थाना पहुंचकर युवती के माता-पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
थाना को जांच का दिया है निर्देश, कार्रवाई होगी
मंगलवार को महिला थाना में पीड़िता के परिजन आवेदन देने के लिए पहुंचे हुए थे और इस मामले की जांच के लिए संबंधित थाना को आदेश दिया गया है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
अमरकांत झा, एसडीपीओ