BEGUSARAI : बिहार में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना का काम चल रहा है. वहीं कई जगहों से इसमें लापरवाही की शिकायतें भी आ रही हैं. जिसके बाद इसपर निगरानी और कार्रवाई तेज हो गई है. इस योजना में लापरवाही व धांधली करने वालों की मुश्किलें रोजाना बढ़ती जा रही हैं. जिसके तहत इस योजना के नाम पर रिश्वत लेते हुए बेगूसराय जिले के एक मुखिया और उपमुखिया को रंगेहाथों दबोचा गया और जेल भेज दिया गया है.
बता दें कि सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में लापरवाही व धांधली करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. 'हर जल घर का नल' योजना में लगातार अनियमितताएं सामने आने के बाद अब बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है.
हाल में ही प्रदेश के 373 मुखिया पर FIR भी दर्ज किया गया है.मुखिया और उप मुखिया पर आरोप था कि हाजीपुर के पिपरा गांव के वार्ड के लोगों से 10 हजार रुपये हर घर नल का जल पहुंचाने के लिए रिश्वत मांगी गयी थी. उसके बाद परवेज आलम ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी थी. निगरानी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घूस लेते दोनों आरोपितों को दबोच लिया था. टीम का नेतृत्व विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मउआर कर रहे थे.