WEST CHAMPARAN : शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में अगवा नाबालिग लड़की को मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर गुरुवार की शाम आरोपितों ने हमला कर पुलिय के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस क्रम में आरोपितों ने वाहन के शीशे तोड़ डाले। पुलिस अधिकारी व जनावों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस मामले में शिकारपुर थाने के एसआइ सुधीर पासवान के बयान पर प्राथमिक दर्ज की गई है।
प्राथमिकी में 10 लोगों को किया गया नामजद :
दर्ज कराई गई प्राथमिकी में राजपुर गांव के संजय राम, राजेश राम, धर्मेश राम, भुट्टी राम, अजय राम समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है बीते 30 दिसंबर को बहला - फुसलाकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। उक्त मामले में अपहहृत लड़की के चाचा ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस नपाबालिग लकड़ी को मुक्त कराने के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालांकि हमला में कोई जवान जख्मी नहीं है।
पुलिस टीम पर पिटाई करने का आरोप
उधर, आरोपितों और उनके स्वजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपित युवक संजय की पिटाई की थी। इससे वह युवक बेहोश हो गया। इससे उसके स्वजन और अन्य ग्रामीण काफभ् आक्रोशित हो गए और फिर स्वजन और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम पर हमले से वहां काफी अफरातफरी की स्थिति हो गई थी और फिर अगवा लड़की को बगैर मुक्त कराए ही पुलिस टीम को मौके से भागना पड़ा। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि नाबालिग लड़की को मुक्त कराने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों के खिलाफ पूरी जांच - पड़ताल कर इस संबंध में चिधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।