SAMASTIPUR : जिले में सुबह में कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से वाहनों के परिचालन में परेशानी होने लगी और कई वाहन लाइट जलाकर चलते दिखाई दे रहे हैं। तापमान गिरकर सात डिग्री पर आ गया।
बच्चों व बुजुर्ग का रखें खास ख्याल
डॉ संजीव कुमार ने बताया कि अभी के समय मे बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में बच्चों का ग्लूकोस लेवल बना रहे, इसके लिए रात्रि समय हर दो घंटे पर नवजात बच्चों को दूध पिलाना जरूरी है। बड़े बच्चों का भी ग्लूकोस लेवल मेन्टेन रखने के लिए उनके खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों का भी खास ख्याल रखा जाना चाहिए। डायबिटिक व बीपी के मरीजों को समय पर दवा लेना आवश्यक है। ठंढ के मौसम में बुजुर्गों को लकवा मारने का भी डर रहता है, इसलिए ठंड से बचने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। अगर किसी तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना बेहतर होता है।