लूट की घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, सदर थानाध्यक्ष राजमणि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध बताया है। हलांकि जाँच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। वहीं शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोग दहशत में हैं। बेखौफ अपराधी लगातार सरदर्द बनकर पुलिस को चुनौती पर चुनौती दे रहे हैं।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा