PATNA : राजधानी पटना में एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी. गुस्से से आगबबूला बहू ने थोड़ी सी बात को लेकर हुए विवाद में इस बड़ी घटना को अंजाम दिया. आरोपी महिला झगड़े के बाद इतना टेंशन में थी कि सास की हत्या के बाद उसने खुद को भी आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणों ने आग में झुलसी बहू को पीएमसीएच में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि महिला बुरी तरह झुलस गई है. उस महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बहू आरती देवी की अपनी 55 वर्षीय सास धर्मशीला देवी से पारिवारिक कारणों को लेकर बहस हो गई थी. जिसके बाद आवेश में आकर उसने सास को गला रेत कर हत्या कर मार डाला. फिर खुद को आग लगा लिया. बुरी तरह झुलसी आरती देवी को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हत्या के वक्त घर के अन्य सदस्य गांव के पंचायत भवन में हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. घटना की जानकारी मिलते ही वे घर पहुंचे. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय परसा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. आरोपी बहु की हालत नाजुक बनी हुई है.