2021/01/27

खबर सिनेमा जगत: अति शीघ्र प्रदर्शित होगी बेटी शिक्षा पर आधारित धमाकेदार फिल्म- मैथिली

PATNA : बिहार राज्य निवासी फिल्म निर्देशक संतोष कुमार झा द्वारा निर्मित बेटी की शिक्षा पर आधारित धमाकेदार फिल्म- मैथिली. देश के सभी सिनेमाघरों में अति शीघ्र प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में बाल कलाकार आकांक्षा झा की भूमिका एवं रामसुंदर झा का सहयोग अति सराहनीय है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद, बिहार के पटना, कुशेश्वरस्थान,समस्तीपुर सहित अनेक जगहों पर किया गया है। 

आप सिनेमा प्रेमियों को बता दूं कि इस फिल्म में ललितेश झा, सलील सुधाकर,नीरज भारद्वाज, मोना राय,गजेंद्र चौहान,रीना रानी,कशिश दुग्गल,राजीव सिंह, पंकज ठाकुर, श्री कृष्ण पाठक, राजीव झा, राजेश झा, एस.के. झा,पंकज झा,कमल झा सेठ ने दमदार भूमिका निभाया है।वहीं विकास झा,संजीव पूनम मिश्रा, वाणी अंबिका सिंह ने अपने सुरीले गानो से फिल्म को और अधिक प्रिय बनाने का काम किया है। 

निदेशक संतोष कुमार झा के अनुसार बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, विधवा विवाह सहित सभी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध इस फिल्म को बनाया गया है। वहीं मिथिला की सभ्यता- संस्कृति को दर्शाने का कोई भी कसर इस फिल्म में नहीं छोड़ा गया है। 

आगे दूरभाष के माध्यम से उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से देश के लोगों को यह दिखाया गया है कि बेटियों को शिक्षित और सशक्त होना जरूरी है।जब जड़ मजबूत नहीं होगी तो वृक्ष हरा भरा नहीं हो पाएगा। 

अगर बेटी शिक्षित होगी तो माता-पिता ससुराल एवं समाज का मान सम्मान बढ़ेगा। सरकार भी नारी शिक्षा, सशक्तिकरण में सहयोग करती है और सामाजिक कुप्रथा का विरोध करती है।

बिहार सुपर फास्ट खबर के वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट