साथ ही गाने के वीडियो में एक्ट्रेस रानी चटर्जी साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं और साथ ही गाने में वो अपने पति की शराब की आदत से परेशान हैं, जिसको लेकर वो अपने पति को उनकी इस बुरी आदत को छोड़ने के लिए कहती हैं. गाने में उनके पति का किरदार एक्टर सतेंद्र सिंह नजर आ रहे हैं. गाने को यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है. साथ ही गाने के वीडियो पर अब तक 446,934 व्यूज आ चुके हैं, जो बढ़ते जा रहे हैं. साथ ही वीडियो पर काफी संख्या में व्यूज और कमेंट्स भी आ रहे हैं. दर्शकों को एक्ट्रेस का अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
रानी चटर्जी का ये गाना उनकी फिल्म 'हमके दारू नाहीं महरारू चाही' का है. इस गाने को कल्पना और कोरस ने साथ में गाया है. साथ ही गाने के बोलरामसजन मौर्य ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक राज इंदर राज ने दिया है. वहीं अगर एक्ट्रेस के बारे में बता करें तो, एक्ट्रेस के गाने काफी पसंद किए जाते है, जो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं. साथ ही रानी चटर्जी अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.