SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के जेपीएनएस उच्च विद्यालय नरहन में इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से एडमिट कार्ड के नाम पर एक सौ रुपए वसूली का मामला छात्रों,अभिभावकों एवं मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद छात्र नेताओं की एक टीम संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से मिले और प्रधानाध्यापक के द्वारा ली जा रही एक सौ रुपए की राशि के बारे में जानना चाहा तो विद्यालय प्रशासन के प्रमुख प्रधानाध्यापक द्वारा कहा गया कि छात्रों से ली गई राशि का उपयोग भवन को मरम्मत कराने,बेंच- डेक्स बनवाने,रंगाई- पुताई आदि में खर्च की जाएगी।
वहीं छात्र नेताओं द्वारा इसका विरोध किया गया। क्योंकि यह काम स्कूल प्रशासन द्वारा विकास कोष की राशि से खर्च किया जाना है। न कि छात्रों से अवैध धन उगाही कर। अंत में इस टीम में शामिल एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को यह चेतावनी दी कि छात्रों से वसूली गई राशि अविलंब वापस करे। अन्यथा एसएफआई छात्रों को गोलबंद कर इसके खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट