2021/01/26

बिहार में हैवानियत, लड़की से 4 युवकों ने किया गैंगरेप, परिवार को बनाया बंधक

ARA : जिले में घर में अकेली नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजन अपने रिश्तेदार के घर गए थे। घटना चौरी थाना क्षेत्र की है। छोटी बहन के साथ किशोरी को घर में अकेली देखकर रात में गांव के ही चार लड़के उसके घर में घुस गए। चारों लड़के ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलने पर घर लौटे माता-पिता जब शिकायत करने आरोपित लड़कों के घर गए तो आरोपितों ने उन्हें तीन दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा और इस दौरान पीड़ितों को पैसे का लालच देकर शांत रहने की धमकी दी गई। पीड़ितों ने बताया कि आरोपितों ने सादे कागज पर पंचनामा तैयार किया जिसमें आरोपित ने अपनी गलती स्वीकार करने की बात लिखी है।