BEGUSARAI : युवा मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के अहियापुर गाँव पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा से मिल मंसूरचक प्रखंड की उप प्रमुख डॉ. अंजना कश्यप ने पाँच सूत्री माँगपत्र सौंपा।माँगपत्र के बारे में जानकारी देते हुए उप प्रमुख डॉ. कश्यप ने कहा कि सभी माँग मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के विकास से संबंधित हैं।
ओरियामा से मेहदौली तक मुख्य सड़क के दोहरीकरण, प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना, अहियापुर गाँव में रेलवे हॉल्ट का निर्माण, टी.पी.सी. उच्च विद्यालय नवटोल का जीर्णोद्धार एवम मकदमपुर और नवटोल गाँव को चौर के द्वारा जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण मांगपत्र में विशेष रूप से वर्णित हैं।
उप प्रमुख ने कहा कि ये सभी माँग मंसूरचक के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विकास के लिए कहीं भी और कभी भी जाने को हमेशा तैयार हूं।मौक़े पर बेगूसराय के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण प्रसाद सिंह, सिने अभिनेता अमिय कश्यप, सरोज कुमार चौधरी, अमरेश शिशिर आदि थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट