2021/01/12

समस्तीपुर में भोजन बनाने के दौरान हादसा:गैस सिलेंडर में रिसाव होने से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा फुल्हारा में गैस सिलेंडर में रिसाव होने से एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में सभी को बेगूसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां एक की स्थिति गंभीर होने की वजह से पटना रेफर कर दिया गया है।

खाना बनाने के दौरान हादसा
परिजनों के मुताबिक परी खाना बनाने गई तो उसे गैस रिसाव होने का एहसास हुआ। इसके बाद वो गैस सिलेंडर में लगे पाइप को ठीक करने लगी। खुद आश्वस्त होकर वो खाना बनाने की तैयारी में जुट गई। लेकिन गैस चूल्हा को जलाते ही आग लग गई और कुछ ही देर में पूरे घर में आग फैल गई। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 9 सदस्य झुलस गए।

एक की स्थिति गंभीर
गांव के पड़ोसियों ने ही सभी को बेगूसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां एक की स्थिति गंभीर होने की वजह से पटना रेफर कर दिया गया है। झुलसे लोगों में शशिधर मिश्रा, खुशबू देवी, निशा देवी, उर्मिला देवी, आकाश कुमार, ऋषभ कुमार, परी कुमारी और एक बच्चा शामिल है।

INPUT-DAINIK BHASKER