2021/01/07

समस्तीपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़,8 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार गया जेल

SAMASTIPUR :  रोसड़ा अनुमंडल विभूतिपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के आलमपुर वार्ड 10 निवासी अर्जुन दास 40 वर्ष पिता धन्ना दास के घर से 7 बाइक  के साथ दो गिरोह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया.

वहीं दो गिरोह भागने में सफल रहे.गिरफ्तार गिरोह आलमपुर निवासी अर्जुन दास और साधु गिरि 26 वर्ष पिता रामचन्द्र गिरी  है जिसे कड़ी पुलिसीया पुछ ताछ के बाद उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी मणिकांत गिरी और गोरेलाल गिरी के भागने की बात बताया है जो कई चोरी केश में फरार चल रहा है.

आगे कड़ी पुछ ताछ के बाद साधु गिरि ने आलमपुर निवासी कुंदन कुमार 24 वर्ष पिता राजेंद्र महतो को एक बाइक देने की बात बताया.जिसे निशानादेही पर पुलिस ने कुंदन के घर से एक बाइक बरामद किया.पुलिस के समक्ष बरामद बाइक का कुंदन ने कोई कागजात उपलब्ध नहीं किया. जिससे पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. 

प्रेस कन्फ्रेंस इस आशय की जानकारी देते हुए डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि विभूतिपुर पुलिस को यह जानकारी मिली कि आलमपुर गांव के एक घर में दो चोरी का बाइक रखा है.जिसको लेकर थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती कि अध्यक्षता में एक 6 सदस्यीय टीम गठित की गई. 

जिसमें पुअनि सैफुल अंसारी, पुअनि राजीव लाल पंडित, पुअनि रामगती मांझी,सअनि योगेंद्र सिंह,सअनि भोगेन्द यादव,सअनि दिनेश सिंह मौजूद थे। जिनके द्वारा उक्त निशाना देसी पर छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। आगे उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गिरोह शराब कारोबार के लिए भाड़े पर बाइक दिया जाता था।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट