SAMASTIPUR- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित डॉ० सी० बी० पी० वर्मा मेमोरियल पॉलीक्लिनिक माधोपुर में नि:शुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन कराने आई महिषी निवासी दीपक कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी को बंध्याकरण ऑपरेशन के साथ साथ 700 ग्राम का ओवेरियन सिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा निकाला गया। साथ ही मरीज की स्थिति बिल्कुल ठीक है।
जिससे क्षेत्र में अस्पताल की प्रशंसा की जा रही है। वहीं इसकी जानकारी देते हुए डॉ. ए.के वर्मा ने बताया कि डॉ. सी.बी. पी. वर्मा मेमोरियल पॉलीक्लिनिक माधोपुर में नि:शुल्क बंध्याकरण व हाइड्रोसील की ऑपरेशन की जाती है जिसमें बंध्याकरण ऑपरेशन कराने आई पिंकी कुमारी को ओवेरियन सिस्ट देखा गया।
जिसे बंध्याकरण ऑपरेशन के साथ ही साथ मरीज के परिजनों के सहमती से ओवेरियन सिस्ट को भी निकाल दिया गया। जिसका वजन लगभग 700 ग्राम होगा। आगे उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में डॉ.एम.कुमार, डॉ. ए.के. वर्मा, डॉ .नीभा कुमारी वर्मा मौजूद थे। वहीं मरीज को किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। वहीं परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट