SAMASTIPUR : रेल मंडल में सवारी गाड़ी के नियमित रूप से परिचालन नहीं होने से क्षुब्ध दैनिक यात्री संघ ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 11 जनवरी को रेल मंडल के छह स्टेशनों पर सामूहिक रूप से उपवास एवं धरना दिया जाएगा।
संघ के सचिव राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि 11 जनवरी की सुबह 11 बजे से हायाघाट, किशनपुर, सिंघियाघाट,रुसेड़ा घाट, हसनपुर रोड एवं सलौना स्टेशन परिसर में एक दिवसीय सामुहिक उपवास एवं धरना दिया जायेगा।
इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी है। विदित को कोरोना संकट के कारण लगभग दस महीने के बाद भी ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं किया गया है।
खासकर मंडल मुख्यालय से विभिन्न रेलखंडों के लिये सवारी गाड़ियों का परिचालन नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर हिन्दुस्तान में भी लगातार यात्रियों की परेशानियों को प्रकाशित की गयी है। अब दैनिक यात्री संघ ने भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है।