2021/01/07

बेगुसराय में दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, 3 लोगों को मारी गोली,2 घंटे लेट पहुंची पुलिस तो गुस्साए लोगों ने किया NH-31 जाम

BEGUSARAI : बेगूसराय शहर में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर की है। गुरुवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते ही मामला खूनी खेल में बदल गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। तभी एक पक्ष की ओर की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। लेकिन काफी देर से पहुंची।

इधर, पुलिस के देर से पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने NH 31 को जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। घायलों में संजय साह, महेंद्र साह और शिवनंदन साह उर्फ भुट्टा शामिल हैं।

घायल शिवनंदन साह ने बताया कि स्थानीय राज कुमार महतो के गुट के लाठी-डंडे और हथियार लेकर आए और घेर कर मारपीट करने लगे। विरोध किया तो करीब 20 राउंड फायरिंग भी की। इसमें 3 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय पुलिस को फोन पर सूचना दी गई थी। लेकिन, इसके बावजूद पुलिस करीब 2 घंटे देर से पहुंची। अगर पुलिस सही समय पर पहुंच जाती तो शायद 3 लोग घायल नहीं होते।