2021/01/13

अलर्ट मोड में सहरसा पुलिस -- देसी पिस्टल व कारतूस के साथ 2 गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

SAHARSA : लगातार लूट, छिनतई व चोरी की बढ़ी घटना के बाद अब सहरसा पुलिस अलर्ट मोड में है। सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी से सराही जाने वाली सड़क पर मंगलवार को वाहन जांच के दौरान बाइक सवार हथियार बंद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 

वे किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर बाजार निकले थे। इस संदर्भ में मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि उनके नेतृत्व में सदर डीएसपी संतोष कुमार, सदर थानाध्यक्ष आर• के• सिंह, अंचल इंस्पेक्टर राजमणि की सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर शहर के सभी बैंकों के आसपास जाकर जांच-पड़ताल की गई।

 वहीं इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जाती रही। इस दौरान गुप्त सूचना मिली थी रिफ्यूजी कॉलोनी से सराही रोड की ओर बाइक पर दो अपराधी किसी घटना बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकले हैं। सूचना के आधार पर सड़क को दोनों तरफ से वाहन जांच की गई। 

इस दौरान रिफ्यूजी कॉलोनी से सराही जाने वाली सड़क के बीच अवस्थित कबाड़ी दुकान के निकट यामाहा मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवकों को रोक कर तलाशी ली गई। उनके पास से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। 

गिरफ्तार युवक स्थानीय विद्यापति नगर वार्ड , नंबर 19 निवासी संदीप कुमार एवं मीर टोला , वार्ड नंबर 7 निवासी मो० आबिद था। जिन पर पूर्व से ही कुछ मामले चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी हुई है। उनसे बरामद एक बाइक को भी जब्त किया गया है। दोनों से गहन पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा