2021/01/30

बड़ी खबर :खून से लाल हुई सड़क, 7 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल, कोहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर

DESK : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. इस सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. इतना ही नहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे की बताई जा रही है. अभी तक की जानकारी में बताया गया है कि कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है. थाना कुंदरकी इलाके के हुसैनपुर पुलिया पर थोड़ी देर पहले एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है. जिसमें सात लोगों की मौत हुई है और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. बचाव कार्य जारी है. 

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा दुख जताया है. सीएम योगी ने मुरादाबाद की घटना का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी और एसपी को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सड़क दुर्घटना में घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता और मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का निर्देश दिया है. उन्होंने घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.