लेकिन अब आए दिन नल-जल योजना के ढांचे ध्वस्त हो इसके भ्रष्टाचार का पोल खोल रहे हैं। अब ताजा मामला नीतीश कुमार के गृह जिले का ही है जहां पहली बार पानी चढ़ाते हीं टंकी का ढांचा ध्वस्त हो गया। मामला सिलाव प्रखंड के पाकी गॉव का है जहां सात निश्चय योजना से बढ़ाई गई पानी टंकी टावर सहित 24 घंटे के अंदर जमींदोज हो गया।
स्थानीय लोगों की माने तो यह पानी टंकी काफी दिनों से निर्माण कराया जा रहा था। मगर यहां के टावर में एक भी नट बोल्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया था। सिर्फ इलेक्ट्रिक वेल्डिंग कर टावर तैयार कर दिया गया था। कल शाम इसके ऊपर तो पानी का टंकी रखा गया और सुबह में जैसे ही इस में पानी भरना शुरू किया तो अचानक टावर टूट कर गिर गया।
जिससे आस-पास के लोगों में दहशत हो गया इस मामले में पंचायत के मुखिया कांति देवी ने बताया कि हमारे द्वारा राशि की भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 11 में 18 लाख की लागत से नल-जल योजना काम कराया जा रहा था।
मगर काम में अनियमितता बरती गई जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने सीधे-सीधे वार्ड सदस्य वार्ड सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस मामले में सिलाव के बीडीओ डॉक्टर अंजनी कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी