2021/01/12

बड़ी खबर : जहरीली शराब पीने से 11 की मौत,कई लोगों की हालत गंभीर.....

DESK : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गयी है। वहीँ कुछ लोगों की हालत बेहद ही गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरैना पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और अलग अलग गाँव में जहरीली शराब पीने वाले का पता लगा रही है। जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद मृतकों के परिजन भड़क गए हैं और आरोपियों पर कड़ी कारवाई की मांग कर रहे हैं।

जहरीली शराब पीने से हुई 11 लोगों की मौत के बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कारवाई करते हुए स्थानीय थाना के एसएचओ को निलंबित कर दिया है। इस मामले पर दुःख जताते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मैं जहरीली शराब पीने से हुई 11 लोगों की मौत से बेहद ही दुखी हूँ। वरीय पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुँचने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही इस मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित की जाएगी और किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।