PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के प्रशासनिक गलियारे में मंगलवार का दिन बेहद भागम भाग भरा है. आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिए जाने के बाद अब आईपीएस अधिकारियों को भी प्रमोशन देने का आदेश जारी हो गया है. गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है. बिहार के कई जिलों के एसपी को भी प्रमोशन दिया गया है. इस खबर में प्रोमोशन की पूरी लिस्ट दी हुई है.
राज्य के 19 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. विकास वैभव, विजय कुमार वर्मा और सुरेश कुमार चौधरी को प्रमोशन देते हुए आईजी बनाया गया है. यह सभी 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी है. इसके अलावा कई एसपी और एसएसपी को भी प्रोन्नति दी गई है, जिसमें पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा और रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह का भी नाम शामिल है.