SAMASTIPUR : राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह को पार्टी कैबिनेट के फैसले के बाद सर्वसम्मति से जनता दल (यूनाइटेड)के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
इसी कड़ी में युवा जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ.अंजनी कुमार कुशवाहा,जिला प्रवक्ता संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शिवशंकर महतो,सचिव दीपक झा, बब्बन चौधरी, तबरेज आलम, किरण कुशवाहा,मिथिलेश सिंह,राकेश रंजन चौधरी, संजय कुशवाहा, सत्यम अग्रवाल, देवानंद कुमार, सतीश कुमार, प्रेम कुमार भगत, विकास झा, सजन कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, न्यूटन कुमार, नितिन कुशवाहा सहित सैकड़ों युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
वहीं जिला अध्यक्ष डॉक्टर अंजनी कुमार कुशवाहा ने कहा कि राज्यसभा सांसद माननीय आरसीपी सिंह जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देश भर में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट