SAMASTIPUR : जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में तीनों कृषि कानून वापस लेने, दिल्ली में जारी किसान आंदोलन समाप्त कराने, बिजली विधेयक 2020 वापस लेने, एमएसपी से कम कीमत पर फसल खरीद को अपराध घोषित करने, किसानों को नि: शुल्क बिजली, पानी, खाद, बीज देने, मोतीपुर सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधा बहाल कर बाजार समिति जोड़ने समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले फतेहपुर पंचायत भवन के पास बड़ी संख्या में किसान जुटकर होकर अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर धिक्कार सभा का आयोजन किया।
सभा की अध्यक्षता किसान नेता रतन सिंह ने किया। वहीं संचालन माले नेता मनोज सिंह ने किया।मौके पर राजकिशोर सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुलाब कुमार सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, महावीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, संजय कुमार सिंह, रामउदगार सिंह, अशोक कुमार सिंह समेत अन्य किसानों ने सभा को संबोधित करते हुए किसान और किसानी विरोधी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।
वहीं बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जानबूझकर लाभ देने वाली खेती को अडानी- अंबानी के हवाले करने की साजिश कर रही है। इसे देश के किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे. दिल्ली में किसानों का आंदोलन जायज है। मोदी सरकार तीनों कृषि कानून एवं बिजली विधेयक 2020 वापस लें।मौके पर तीनों कृषि कानून से छपा पर्चा का भी वितरण कर किसान आंदोलन तेज करने की घोषणा की गई।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट