2020/12/22

SAMASTIPUR : शॉर्ट सर्किट से सिलाई दुकान मे लगी आग हजारों का नुकसान

SAMASTIPUR :  विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड 12 डुमरिया निवासी रीखीलाल दास के पुत्र बसंत दास के कपड़ा सिलाई की दुकान में सोमवार रात्रि में शार्ट सर्किट से आग लग गई  जिससे लगभग 20 हजार की नुकसान हो गई. बताया जा रहा है कि बसंत दास के घर और दुकान एक ही जगह है। 

जो अन्य दिनों की तरह दुकान बंद कर घर में सो गए। वही लगभग 3:00 बजे सुबह में परिवार के सदस्य आग के लपेटा देखकर हल्ला किया। वहीं ग्रामीण लोग मौजूद हो गए जिससे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. जिसमें ग्राहक के द्वारा सिलाई के लिए दिए गए कपड़े जलकर राख हो गया जिसमें लगभग 20,000 की नुकसान हुई है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट