बैठक के दौरान जिलाधिकारी सत्संग शुभंकर ने पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचायतवार लिखित रूप से समीक्षात्मक बैठक करने, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों का योजनाओं के आधार पर रैंकिंग करना, सभी कर्मचारियों को अपने अपने आदमी पंचायत में कम से कम एक बार जाना, सभी अंचलाधिकारी को अपने पंचायत के प्रतिनिधि के साथ कर्मचारियों के बैठक की विवरणी साझा करना,आपदा कोविड-19 समुदाय किचन राहत केंद्र से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र देने, लोक शिकायत के अंतर्गत विभूतिपुर थाना अध्यक्ष को लगातार 15 सुनवाई तक अनुपस्थित पाए जाने के कारण स्पष्टीकरण की मांग की गई.
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर का रोस्टर से संबंधित बोर्ड हॉस्पिटल के बाहर शूगो चरा स्थान पर प्रदर्शित करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई हेतु कार्यरत एजेंसी के द्वारा सही ढंग से साफ सफाई नहीं होने की दशा में कटौती करना एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई करना साथ ही एजेंसी का चयन करने का निर्देश भी दिया गया,साथ ही सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी की अनुपस्थिति विवरणी के प्रतिवेदन जांच करने हेतु प्रभारी को निर्देशित किया गया। वही पूर्णता निशुल्क एंबुलेंस सेवा से किसी भी मरीज या या मरीज के प्रतिनिधि से कोई शुल्क लिया जाए तो उस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
परिवहन संबंध में नए वाहनों के क्रय करने के 1 माह के अंदर वाहन का पंजीकरण करना अनिवार्य, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में एम ओ प्रतिदिन सुबह एवं श्याम उनके कार्यालय में जाकर अपना उपस्थिति दर्ज कराने सहित पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही विकास मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की गई. वहीं अपने कार्य में शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों को कसकर फटकार लगाएं. और कार्य को अपडेट करने को निर्देश दिए.
साथ ही बैठक के बाद डीएम शशांक शुभंकर ने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया जिसमें कतार में लगे आवेदनकर्ताओं से रूबरू होते हुए किसी तरह की परेशानी का जानकारी लिए. वहीं आवेदनकर्ताओं के पास भरे फॉर्म को देखकर भड़क गए और आवेदन के कीमतों की जानकारी लिए. एवं स्थानीय अंचलाधिकारीआदित्य विक्रम को आदेश का पालन नहीं करने पर कसकर फटकार लगाएं.
आगे अंचलाधिकारी को आरटीपीएस काउंटर के सामने फॉर्मेट लिखकर चिपकाने का निर्देश दिए. और नए नियम के तहत आवेदनकर्ताओं को आवेदन फार्म नहीं खरीदने और दीवार पर चिपके फॉर्मेट के अनुसार जाति, आय, आवास,प्रमाण पत्र एवं पेंशन के लिए सादे पन्ने पर अपना डिटेल्स लिखकर आरटीपीएस काउंटर पर जमा करने का निर्देश दिया।
साथ ही प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया विकास मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की गई है जिसमें आवास योजना में फर्स्ट इंस्टॉलमेंट का जल्द ही प्रक्रिया पूरी करने और सेकंड स्टॉलमेंट के लिए उस लेवल तक पूर्ण प्रक्रिया होने कि जांच होने की बात बताई. साथ ही उन्होंने बताया कि आवास योजना अंतर्गत कुल 2219 आवेदन लंबित पाया गया जिसमें वाजिदपुर बम्वैया पंचायत की आवास सहायक का पंजी संधारित नहीं होने एवं उनके यहां लंबित मामलों की संख्या अधिक होने के कारण उनको निलंबित करने एवं उनपर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही पैक्स में धान अधिप्राप्ति के लिए पैक्स गोदाम पटपारा उत्तर की जांच की गई. जिसमें गोदाम में धान नहीं पाया गयासाथ ही किसान सलाहकार निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए. इस संबंध में जिला अधिकारीनेट पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध उचित करवाई करने का निर्देश प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को दिया।
बैठक के मौके पर अनुमंडल के अनुमंडलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, अंचलाधिकारी आदित्य विक्रम सहित सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट