SAMASTIPUR : सरकार के दिशा निर्देश के बाद सोमवार को पूरे सूबे के सभी थानों में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। जारी निर्देश के अनुसार विभूतिपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के नेतृत्व में सभी पुलिस वालों ने शराब न पीने की शपथ ली। मैं शपथ लेता हूं कि अपने जीवन काल में कभी शराब का सेवन नहीं करूंगा। अगर मैं कभी भी शराब से जुड़ी किसी गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो मैं कड़ी कार्रवाई के लिए उत्तरदाई होऊंगा। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने की बात बताई गई।
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था को लेकर जारी समीक्षा बैठक के दौरान इसे लेकर आदेश दिया था। जिसके बाद बिहार के डीजीपी ने सभी अधिकारियों को पत्र लिख शपथ लेने का निर्देश दिया था।लेकिन सोचनीय बात यह है कि बिहार सरकार के द्वारा राज्य में वर्षों पूर्व शराब बंदी कि गई।जब बिहार में शराब बंद है। तो फिर पुलिल वालो को शराब कहां से मिलेंगे।जिसके लिए उन्हें शपथ दिलाई गई।अगर बिहार में शराब मिलती हैं।तो शराब बंदी बिहार सरकार की नौटंकी ही समझा जाए।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट