2020/12/26

SAMASTIPUR : छायादार,फलदार एवं मसालेदार पौधे रोपण कर मनाई गई जयंती

SAMASTIPUR : महान स्वतन्त्रा सैनानी पंडित मदन मोहन मालवीय,भूत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती, ईसामसीह का जन्म तथा तुलसी दिवस के अवसर पर विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत में पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छायादार,फलदार एवं मसालेदार पौधे लगाए गए। जिससे प्रकृति में आक्सीजन का संतुलन बना रहेगा साथ ही फल एवं मसाले का लाभ भी मिलेगा। यह पौधा रामसागर महतो ने खेतो में लगाया गया।

 जिन लोगो ने पौधा रोपण किया उनमे समाजिक कार्यकता संदीप कुमार, अरब कुमार, चन्दन कुमार, अजय कुमार तथा पूर्व आत्मा सदस्य सह रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने पौधा रोपण किया तथा आशा व्यक्त किया कि इन सभी पौधा के बड़ा होने पर आसपास के लोगो को गरमी के मौसम में छाया रहने से राहत मिलेगी तथा जिनका जमीन है उनको फल, मसाला तथा लकड़ी का लाभ मिलेगा।

 इससे निजी एवं सामाजिक दोनो तरह का फायदा होगा। यह वृक्षा रोपण एक नन्हा लड़का अरब कुमार के द्वारा कराया गया। जिसका अर्थ यह है कि बच्चे के उम्र के साथ-साथ पेड़ का उम्र भी आका जा सकता है तथा इसका अच्छा प्रभाव बच्चे के सेहत पर भी पड़ने की उम्मीद जताई जाती है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट