SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा पंचायत के बरैया गाछी में एक 8 वर्षीय बच्ची की कुंए में डूबने से मौत हो गई।मृत बच्ची की पहचान गांव के ही राम सागर महतो के पौत्री व रौशन महतो के लगभग 8 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी के रूप में हुई।
बच्ची की मौत से गांव में मातम छा गया।वही परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।घटना के संबंध में बताया गया कि बच्ची खेलते खेलते कुंए में गिर गई।
जब तक लोग जुटे।बच्ची को बाहर निकाला गया, तब तक बच्ची की मौत हो गई।वही घटना की सूचना विभूतिपुर थाना को दी गई।समाचार प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट