SAMASTIPUR : सरायरंजन प्रखंड के म्यारी पंचायत के मुखिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुखिया जी आर्केस्ट्रा के दौरान की हर्ष फायरिंग करते नजर आएं। विडियो 17 दिसंबर की बताई जा रही है । इस वीडियो में मुखिया राम कुमार सिंह 'ए मुखिया जी मन होखे त बोली' गाने पर दाेनाली बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
जिला प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है । इससे पूर्व भी हर्ष फायरिंग की कई तस्वीरें देखने को मिली थी । अब एक नया मामला सामने आया है जहां सरायरंजन प्रखंड के म्यारी पंचायत के मुखिया राम कुमार महतो के बेटे के रिसेप्शन समारोह में आयोजित आर्केस्ट्रा के दौरान मुखिया के द्वारा हर्ष फायरिंग किया गया । विडियो 17 दिसंबर की बताई जा रही है.सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है ।
बताते चलें कि इससे पहले भी मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में एक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में एक नर्तकी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी । वहीं दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शम्भूपट्टी गांव की थी जहां कांग्रेस नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह के द्वारा एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई थी । हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अनुपम सिंह सहित तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की थी ।
अब तीसरी घटना सरायरंजन प्रखंड से सामने आई है । लेकिन सवाल उठता है कि आए दिन समारोह में हर्ष फायरिंग की तस्वीरें देखने को मिलती है । हर्ष फायरिंग की घटना में कई लोग की मौत भी हुई और कई जख्मी हुए बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है । ऐसे में अब देखना है इस मामले में पुलिस के द्वारा क्या कुछ कार्यवाही की जाती है ।
INPUT-DAINIK JAGRAN