2020/12/27

SAHARSA : लोडेड पिस्तौल व खोखा के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल....

SAHARSA : जिले के महिषी थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में राजनपुर बाजार से लोडेड पिस्तौल और एक खोखा के साथ बलवा ओपी क्षेत्र के सकरा पहाड़पुर के अमित यादव को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष के स्वलिखित बयान पर मामला दर्जकर गिरफ्तार युवक को न्यायालय भेजा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को दिन दहाड़े राजनपुर बाजार में दहशत फैलाने को लेकर कुछ अपराधियों द्वारा गोली चलाए जाने की सूचना मिली थी। 

जिसके आलोक में राजनपुर व आसपास सघन वाहन जांच करवायी जा रही थी। इसी दौरान देर शाम लाल पल्सर पर सवार युवक को भागते देखकर उसका पीछाकर राजनपुर बाजार में रोका गया तथा जांच के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और जेब से एक खोखा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक पर महिषी थाना में पहले से डकैती और लूट का मामला दर्ज है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा