2020/12/20

SAHARSA : जमीन विवाद में मारपीट, खाता से अवैध निकासी एवं मोटर साईकिल चोरी को लेकर सदर थाना में मामला हुआ दर्ज

SAHARSA : सदर थाना क्षेत्र के बटराहा, वार्ड नंबर 26 निवासी त्रिफुल देवी ने अपने पड़ोसी विनोद यादव, आमोद यादव सहित तीन-चार अज्ञात लोगों के ऊपर उनके पिलर को तोड़ देने और अपनी जमीन पर जबरन बाउंड्री वाल दिए जाने का मामला की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि उक्त पड़ोसी उनकी निजी जमीन पर अवैध निर्माण करना चाह रहे थे। जिनका विरोध किए जाने पर उनके साथ मारपीट सहित छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में सदर थानाध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

खाता से हुई अवैध 80 हजार रुपए की निकासी

सहरसा - जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा गांव निवासी शंभू कांत पासवान ने अपने एसबीआई खाता न्यू कॉलोनी, नया बाजार के खाता संख्या 20401345 850 से बीते 25 दिसंबर से 19 दिसंबर तक कुल 80 हजार रुपए की अवैध निकासी कर लेने की शिकायत दर्ज करवाई है। उनके द्वारा दिए गए शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्जकर ली गई है।

महाविद्यालय परिसर से हुई बाइक की चोरी, मामला दर्ज

सहरसा - मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचगछिया गांव निवासी मिथिलेश कुमार ने स्थानीय एमएलटी कॉलेज परिसर से बीते शनिवार को अपनी बाइक बीआर 43 जे 7266 के चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वे अपनी बहन को परीक्षा दिलवाने बाइक से पहुंचे थे। उनके शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज कर ली गई है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा