DESK : कानपुर -सीओडी में तैनात कर्नल ने दोस्त को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी पत्नी के साथ रेप किया. कर्नल ने दोनों को प्रमोशन पार्टी के अवसर पर घर बुलाया हुआ था. फिर दोस्त होश में आया और आनन-फानन में उसने कानपुर कैंट पुलिस का रुख किया. कर्नल की दोस्त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है. टीम के जरिए अपराधी को पकड़ने की कार्रवाई की जानी है जिसकी जानकारी एसपी पूर्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.
सीओडी में तैनात कर्नल नीरज गहलोत ने अपने प्रमोशन पर घर में पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में उसने लखनऊ के गोमती नगर निवासी दोस्त और उसकी रसियन पत्नी को न्योता भेजा था. जिसमें दोनों शामिल होने के लिए 10 दिसंबर को कानपुर कैंट में अधिकारी के निवास में आए थे. फिर पार्टी शुरू हुई और इसी दौरान कर्नल ने मौका पाकर दोस्त की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया. जिसके बाद कर्नल ने दोस्त को ड्रिंक पीने को कहा. तो, ऐसे अवसर पर दोस्त ने भी मना नहीं कर पाया. उसने ड्रिंक पी ली. जिसके बाद वह बेहोश हो गया.
फिर कर्नल ने अकेला पाकर दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया. इस बीच पत्नी ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीटा. जिसके जानकारी दोस्त को होश में आने के बाद हुई. तभी उसने कानपुर कैंट पुलिस में तहरीर दी. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कर्नल पर मुकदमा दर्ज कर लिया. इस मामले पर रविवार को एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने साझा की.
एसपी ने बताया कि कर्नल के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज हुआ है. साथ ही कर्नल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन भी कर लिया गया है. इसके आगे अधिकारी कहते हैं कि बस अब पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है और जज के सामने पीड़ित का बयान दर्ज होने के बाद आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाएगी.