2020/12/29

समस्तीपुर में खनन विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक,DM ने दिए कई निर्देश

SAMASTIPUR : DM की अध्यक्षता में खनन विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर जिला उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्देश दिया गया.

1. ईट भट्ठा वाला जमीन Commercial कराया गया है अथवा नहीं, अगर नहीं किया गया तो उसे One Time Fee देकर Commercial कराने का निर्देश दिया गया।
2. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को  वैध एवं अवैध ईट भट्टों की सूची बनाकर देने हेतु कहा गया।
3. अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।
4. अवैध रूप से खनन किया हुआ बालू को जब्त करने का निर्देश प्राप्त हुआ।
5. जब्त किया हुआ अवैध बालू को नीलाम करने का निर्देश दिया गया।
6. जिला खनन पदाधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा, पटोरी दलसिंहसराय से संपर्क कर अवैध बालू खनन से संबंधित प्रतिवेदन जिलाधिकारी के अवलोकनार्थ भेजने का निर्देश दिया गया।
7. खनन से संबंधित सभी प्रकार के मूलभूत दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश प्राप्त हुआ।
8. सभी संबंधित पदाधिकारियों को वाहनों के क्षमता से अधिक भार की जांच लगातार करने का निर्देश दिया गया।