SAMASTIPUR : DM की अध्यक्षता में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के वॉटर ATM समस्याओं के समाधान हेतु बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्देश दिया गया।
1. पंचायत भवन तथा पंचायत सरकार भवन का बिजली, पानी तथा अन्य सुविधाओं से संबंधित प्रभार पंचायत सचिव को देने का निर्देश दिया गया।
2. अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय बाजार समिति मनियारपुर, विद्यापतिनगर के प्रभार में रहेंगे।
3. आंगनवाड़ी केंद्र का बिजली, पानी तथा अन्य सुविधाओं से संबंधित प्रभार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया।
4. मनरेगा कार्यालय के बिजली, पानी तथा अन्य सुविधाओं से संबंधित प्रभार कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को देने का निर्देश दिया गया।
5. सामुदायिक भवन एवं ग्रामीण सरकारी भवन का बिजली पानी एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित जिम्मेदारी वहां के स्थानीय मुखिया के देखरेख में रहेंगा।
6. जहां जहां बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है जिला पदाधिकारी ने अभिलंब वहां बिजली एवं पानी की व्यवस्था करवाने का निर्देश दिए एवं जिस जिस जगह बिजली का कनेक्शन नहीं है वहां अविलंब कनेक्शन करवाने का निर्देश दिया गया।