2020/12/11

बड़ी खबर-विकास दुबे की पत्नी रिचा को पुलिस कभी भी कर सकती है गिरफ्तार,फर्जी आईडी से सिम लेने के आरोप

DESK : कानपुर- बिकरू कांड के कुख्याती अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर फर्जी आईडी पर सिम लेने के आरोप में पुलिस शिकंजा कस रही है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कभी भी रिचा दुबे को अरेस्ट कर सकती है. इस मामले में एसआईटी की जांच के बाद रिचा दुबे समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. जिस पर रिचा ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी. जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया है. माना जा रहा है कि इस मामले में विकास दुबे की पत्नी को गिरफ्तार किया जाएगा.

कानपुर के बिकरू कांड की जांच एसआईटी कर रही थी. एसआईटी की जांच में विकास दुबे की पत्नी समेत रिश्तेदार और सहयोगी दोषी पाए गए थे. इन सभी ने फर्जी दस्तेवाजों से सिम काॅर्ड खरीदे थे. रिच इस सिम का खुद इस्तेमाल कर रहीं थी. एसआईटी की इसी जांच के आधार पर जिला प्रशासन ने पुलिस को रिचा दुबे समेत सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे.

एसआईटी के आदेश के बाद चौबेपुर थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था. जिसके बाद विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने जज की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट न रद्द कर दी. इसके अलावा कोर्ट विकास दुबे के सहयोगी गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन की भी अग्रिम जमानत खारिज कर चुकी है.

एसआईटी की जांच में ये भी पाया गया कि जय बाजपेई ने फर्जी डाक्यूमेंट के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था. जय बाजपेई ने पता भी दूसरा डलवाया था. आपको बता दें कि दो जुलाई की रात को पुलिस कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने पहुंची. वहां पहले से ही पहले से ही तैयार बैठे विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला कर दिया. जिसमें बिल्हौर सीओ देवेन्द्र मिश्रा समेम आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. जिसके बाद विकास और उसके पांच साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे.